February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राधा रानी अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, राधा रानी के जयकारों से गूंजा प्रांगण

1 min read
Spread the love

गोवर्धन, मथुरा

गोवर्धन पूछरी का लोटा परिक्रमा मार्ग में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर एवं राधा गोविंद मंदिर गोविंद कुंड में आज राधा अष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले इस उत्सव पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने राधा रानी के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।
​विशेष अभिषेक और श्रृंगार
​राधा अष्टमी के अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति गोविंद शर्मा, श्री मति भुवनेश शर्मा, एवं कौशल किशोर शर्मा, मोनिका शर्मा ने मंदिर में राधा रानी की प्रतिमा का विशेष पंचामृत अभिषेक किया । अभिषेक दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से हुए अभिषेक के बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया। राधा रानी को रत्न जड़ित आभूषणों और सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया गया, जिससे उनका मनमोहक स्वरूप देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति गोविंद शर्मा, एवं रियांश शर्मा, पूजा शर्मा, अर्जुन और भक्तों ने राधा रानी के अद्भुत दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
​भजन-कीर्तन और बधाई गायन
​उत्सव के दौरान पूरे दिन भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। स्थानीय कलाकारों और संकीर्तन मंडलियों ने राधा रानी को समर्पित भजनों और बधाई गीतों की प्रस्तुति दी।

“राधे-राधे” और “जय श्री राधे” के जयकारों के बीच भक्त झूमते-गाते रहे। मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां भी सजाई गईं, और रासलीला का आयोजन भी हुआ, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
​प्रसाद वितरण और भंडारा
​पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं छप्पन भोग के बाद मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। माना जाता है कि राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण भी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर राधा रानी के चरणों के दिव्य दर्शन भी कराए गए, जिसके लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। समाजसेवी कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि वह हर्ष सप्तमी से लेकर राधा अष्टमी तक गोवर्धन परिक्रमा मार्ग श्रीनाथ जी मंदिर में राधा रानी की कृपा से ऐसे ही विशेष आयोजन करवाते हैं। और साधु संत ब्राह्मणों को भोजन एवं दक्षिणा देते हैं। और समाजसेवी गोविंद शर्मा किसी भी समाज के गरीब कन्याओं की शादियां भी करवाते हैं। और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *