February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत भवन पर लटक रहा ताला, सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बना शो पीस

1 min read
Spread the love

लाखो रुपए खर्चकर गांव में बने पंचायत भवन पर संबंधित अधिकारी सरकार को लग रहे पलीता

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जनपद में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में एक योजना ग्राम सभा में लाखों रुपए से अधिक खर्च कर बनाया गया पंचायत भवन शो पीस बनकर रह गया है । जहां ग्राम पंचायत सहायक व ग्राम पंचायत अधिकारियों के न बैठने से लोगो को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में चक्कर लगाना पड़़ता है।
वही उच्चाधिकारियों द्वारा ग्राम सभाओं में बने पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत अधिकारी को बैठने का निर्देश दिया गया है। लेकिन विकास खण्ड अमानीगंज की 73 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन का निर्माण तो कराया गया है। परंतु ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर आए दिन ताला लगा रहता है। शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत के लोगो को परिवार रजिस्टर की नकल,बच्चों का आधारकार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र,विकलांग पेंशन,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन सहित सरकारी योजनाओं के लिए लोगो को चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तैयार कर ग्राम सभा की हर सुविधा मुहैया कराने का आदेश जारी हुआ था। लेकिन ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी और पंचायत सहायक एक भी दिन ग्राम सभा में बैठने को तैयार नही है।
जिससे ग्राम सभा के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ साथ जनसेवा केंद्र पर महंगे दामों पर अपना कार्य कराना पड़ता है। पंचायत सहायक भी पंचायत भवन में बैठने को तैयार नहीं है मंगलवार को जब ग्राम पंचायत जगदीश पुर व बकौली पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया तो पंचायत सहायक मौजूद नहीं दिखी। जब इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कुमार से बात की गई तो इनका कहना है कि 11:30 बजे की मीटिंग ब्लॉक मुख्यालय पर रखी गई है वही एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने दिखवाने की बात कही है। मजे की बात तो यह है कि ग्राम पंचायत अधिकारी कुछ और कह रहे हैं और ब्लॉक मुख्यालय के अधिनस्थ कर्मचारी कुछ और कह रहे हैं। ये सोचने का विषय है क्या ऐसे ही मामले में टाल मटोल करते रहेंगे या फिर कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *