आजाद मैदान में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती
1 min readरामनगर के आजाद मैदान में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती
रामनगर के आजाद मैदान में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं,और माहौल पूरी तरह बाबा साहब के जयघोष से गूंज रहा है। इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं,वहीं जनपद रामनगर की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई साकेत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार गोष्ठी और बाबा साहब के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मजबूती पर जोर दिया।

