पुलिस ने एक नफर अभियुक्त मय चोरी की एक मोटर साइकिल अपाचे व परिवर्तित नम्बर प्लेट के साथ किया गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना को0 नगर जनपद अयोध्या पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त मय चोरी की 01 मोटर साइकिल अपाचे व परिवर्तित नम्बर प्लेट के साथ किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, राजकरन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 08.04.2025 को समय 14.15 बजे मुखबिर की सूचना पर आचार्य नरेन्द्र देव नगर रेलवे स्टेशन परिसर से अभियुक्त श्यामजीत पाल पुत्र जगन्नाथ पाल नि0 मीठेपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 24 वर्ष को मय एक अदद मोटर साइकिल मोटर साईकिल अपाचे न0 UP42AU7697 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उपरोक्त मोटर साईकिल अपाचे को मैने दिनांक 07.11.2024 को गुलाबबाड़ी पार्किंग से चोरी किया था । उपरोक्त वाहन के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 631/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है । अभियुक्त द्वारा चोरी की गयी मोटर साईकिल अपाचे की वास्तविक नम्बर प्लेट के स्थान पर परिवर्तित नम्बर प्लेट लगाने के कारण धारा 317(2)/345(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये अभियुक्त श्यामजीत पाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
- 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे नं0 UP42AU7697
- परिवर्तित नम्बर प्लेट UP45R6959
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - उ0नि0 श्री विकास गुप्ता प्रभारी चौकी अलीगढ़ थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
- उ0नि0 श्री बबलू जायसवाल थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
- का0 राहुल कुमार वर्मा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
- का0 रोहित कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या

