कंपोजिट विद्यालय जहान गढ़ में बड़े हर्षोल्लास पूर्वक बच्चों व शिक्षकों ने मनाया होली का पर्व
1 min readअलीगढ़

आज टप्पल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़ में होली महोत्सव बहुत ही उत्साह के साथ और सादगी साथ मनाया गया इसमें प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमलेश राणा जी सहायक अध्यापक श्रीनिवास शर्मा जी सहायक अध्यापिका श्रीमती अंशु सोलंकी जी सहायक अध्यापिका श्रीमती सना , सहायक अध्यापक श्री विभोर कुमार जी व बच्चों के द्वारा एक दूसरे के रंग गुलाल लगा कर होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया जहां पर बच्चों के चेहरे पर दिखाई दी खुशी साथ ही शिक्षक श्रीनिवास जी ने बताया कि टप्पल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़ में फूलों की बगिया है अगर कोई यहां से फूलों के पौध ले जाना चाहता है वो निः शुल्क ले जा सकते है ।।
