April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के द्वारा किया गया जागरूक

1 min read
Spread the love

एनडीआरएफ ने डीडीएमए बांदा के साथ अटल आवासीय विद्यालय अछरौंद बांदा (उत्तर प्रदेश) में भूकंप आपदा परिदृश्य पर किया संयुक्त मॉक अभ्यास

बांदा

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम द्वारा जिला-बांदा (उत्तर प्रदेश) में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा तथा अन्य हितधारकों के साथ मिलकर भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। भूकंप आपदा पर एक परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें अटल आवासीय विद्यालय आछरौंद जिला-बांदा (उत्तर प्रदेश) की इमारत का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया और कुछ लोग फंस गए थे। तदनुसार, ई. ओ. सी. (Emergency Operation Centre) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया।
11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम ने श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट कि देखरेख में एवं निरीक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रारंभिक आकलन किया तथा ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा विभिन्न कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इमारत में क्षैतिज पहुँच बनाकर तथा विभिन्न रस्सी बचाव तकनीकों का उपयोग करके गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया।
इस मॉक अभ्यास को जनार्दन उपाध्याय (प्रधानाचार्य) विकाश पाण्डेय (तहसीलदार बांदा),सतीश चंद्र वर्मा (तहसीलदार अतर्रा)
राधेश्याम सिंह (तहसीलदार पैलानी) राजीव प्रताप सिंह CO बांदा, श्री मुकेश कुमार CFO एवं प्रभाकर सिंह जिला आपदा विशेषज्ञ बांदा की मौजुदगी में आयोजित किया गया तथा अन्य हितधारकों मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, होमगार्ड, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा तथा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की सभी हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *