February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पांच साल की बच्ची की अपहरण कर हत्या शव को खेत में गाड़ा, पति-पत्नी के झगड़े से खुला राज

1 min read
Spread the love

मेरठ में पांच साल की बच्ची की अपहरण कर हत्याः किराएदार ने रंजिश में की वारदात, शव को खेत में गाड़ा, पति-पत्नी के झगड़े से खुला रा

मेरठ में 2 साल पहले अगवा की गई 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। उसके शव को आरोपी ने खेत में गाड़ दिया था। हत्या की इस वारदात को रंजिश में अंजाम दिया गया था। अब दो साल बाद आरोपी और उसकी पत्नी के बीच हुए झगड़े से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला मेरठ के टीपीनगर इलाके के मुल्तान नगर का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उसने बच्ची की हत्या कर डेडबॉडी एक खेत में गाड़ दी थी। पुलिस और परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे जहां बच्ची की मां बेहोश हो गई। जिस खेत में शव को गाड़ा गया था वहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं। जिनमें पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस ने खेत की खोदाई कराने के लिए जेसीबी मंगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *