February 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर 55 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
क्षेत्र के पलिया लोहानी पड़री के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राकेश तिवारी पुत्र स्वामीनाथ तिवारी निवासी ग्राम गंगा सराय, मिल्कीपुर, अयोध्या के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय राकेश तिवारी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैरिंग्टनगंज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घायल राकेश तिवारी का इलाज लखनऊ में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *