February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आमने-सामने दो बाइक में हुई जोरदार टक्कर तीन की मौत

1 min read
Spread the love

बिना हेलमेट के बाइक चलाते 3 युवकों की मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में 2 की सुल्तानपुर और 1 की लखनऊ में मौत, एक युवक लापता
सुल्तानपुर।

जनपद के कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बल्दीराय थाना क्षेत्र के चककारी भीट गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली बाइक पर अयोध्या जिले के सखायतपुर निवासी जोगेंद्र वर्मा (41) और बल्दीराय के निसासिन गांव निवासी संतराम (40) सवार थे। दूसरी बाइक पर हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकला निवासी दीपक (18) था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक को सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल संतराम को पहले सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में रात दो बजे उसकी भी मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, किसी भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौत हुई। जोगेंद्र निसासिन गांव में एक शादी समारोह में आए थे।बल्दीराय थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि जोगेंद्र और दीपक के शव का पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में किया गया। संतराम का पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ। एक अन्य युवक के भी घायल होने की सूचना है, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *