February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंसल ग्रुप पर फर्जीवाड़ा, जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

1 min read
Spread the love

लखनऊ।
अंसल ग्रुप पर फर्जीवाड़ा, जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज।
अंसल ग्रुप पर जालसाजी से एलडीए की 411 एकड़ ज़मींन बेचने का आरोप
गोमती नगर थाने में अंसल ग्रुप के प्रणव अंसल,सुनील अंसल,सुशील गुप्ता, फ्रेंसेटी पैट्रिका एटकिंसन और विनय सिंह पर एफआईआर दर्ज।
सीएम योगी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर।
एलडीए के अमीन अर्पित शर्मा ने दर्ज कराई एफआईआर।
विधानसभा में भी सीएम योगी ने अंसल ग्रुप पर कार्यवाही की बात कही थी।
अंसल ग्रुप पर ग्राम समाज, सीलिंग, तालाब, सरकार के नाम दर्ज, चक मार्ग, नवीन परती, बंजर,नहर, नाली और अन्य जमीनों को नियमों का पालन किए बगैर फर्जी तरीके से बेचने का आरोप।
इसकी वजह से कंपनी पर 400 करोड़ रुपए की देनदारी हो गई।
अंसल ग्रुप के खिलाफ 2258 आवंटियों ने रेरा में शिकायत की थी।
रेरा ने अंसल ग्रुप के खिलाफ 235 करोड रुपए की आरसी जारी की कंपनी ने सिर्फ 118 करोड़ रुपए ही जमा कराए।
अंसल ग्रुप पर सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा कर बेचने का आरोप।
अवैध प्लाटिंग से अरबों रुपए कमाने और आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप।
अंसल ग्रुप पर सरकारी विभागों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *