सात दिवसीय मद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत आदिलपुर में कलश यात्रा के साथ पूरे विंध्य पाठक में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, सात दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी 1 मार्च धार्मिक आस्था और भक्ति के सागर में श्रद्धालुओं को डूबने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूरे विंध्य पाठक आदिलपुर में भव्य रूप से कलश यात्रा पूरे विंध्य पाठक का पुरवा परिसर से बैंड बाजा डीजे के साथ भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां श्री राधे श्री राधे शरनपाठक श्रीमती निर्मला पाठक ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई कथा व्यास डॉक्टर राम उजागर तिवारी जी धर्मगुरु अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है कथा सुनने मात्र से जीवन और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था जहां संत कुमार ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का सारांश दूर किया इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से श्रवण किया और प्रेत योनि से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुई कथा व्यास ने कहा कि भागवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर मिट जाते हैं।
सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान जुगल किशोर पाठक देवसरन पाठक पवन पाठक प्रदीप पाठक हरीश पाठक सुधीश पाठक राजू पाठक सचिन पाठक दीपक पाठक नीरज पाठक अंशिका अदिति अंशी आस्था अयांश आदित्य आदि लोग मौजूद थे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

