भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान मजदूर महापंचायत,किसानों द्वारा फोरलेन के मुआवजे के संबंध में अनवरत धरना प्रदर्शन
1 min readअंबेडकरनगर
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान मजदूर महापंचायत अम्बेडकर नगर में आहूत की गई, उक्त पंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी मौजूद रहे, लगभग 2 वर्ष से किसानों द्वारा फोरलेन के मुआवजे के संबंध में अनवरत धरना प्रदर्शन चल रहा है, उक्त प्रकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाकर वार्ता की गई अधिकारियों ने 10 दिन के अंदर उक्त प्रकरण का निस्तारण करने का आश्वासन दिया , महापंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुपेश शुक्ल, राष्ट्रीय महासचिव जादौन साहब, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी, प्रदेश प्रवक्ता नवल पंडित, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, प्रदेश सचिव रमेश दुबे, प्रदेश सचिव संगठन रमेश शर्मा, अयोध्या मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि मिश्र आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता किसान मजदूर मौजूद रहे।

