February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों को प्रिया गोल्ड द्वारा किया गया पुरस्कृत

1 min read
Spread the love

मोतीगंज अयोध्या।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों को प्रिया गोल्ड द्वारा किया गया पुरस्कृत

प्रतिभा सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे।

गुरुवार को प्रिया गोल्ड एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बीकापुर तहसील क्षेत्र की मोतीगंज बाजार में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजन में हैरिंग्टनगंज शिक्षा क्षेत्र के मोतीगंज बाजार में स्थित राजकली बालिका विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे।
आयोजन के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबंधक बी0के0यादव द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों से कला के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी प्रतिभा प्रदर्शन करने की अपील की तथा भविष्य मे संस्था के द्वारा हर गरीब मजलूम व बेसहारा की मदद के लिए तैयार रहेगी बच्चों को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि मनुष्य को पारिवारिक सामाजिक सम्मान पाने के लिए जीवन में कला की आवश्यकता होती है जिसके अंदर कोई प्रतिभा नहीं होती वह जीवन में उचित सम्मान पाने से वंचित रह जाता है। सम्मानित जीवन जीने के लिए जीवन में प्रतिभा का होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में शोभा बढ़ा रहे मोतीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की अनमोल संपदा होती है इसे जो भी ग्रहण कर लेता है वह जीवन में हमेशा सफल रहता है उसे हमेशा सम्मान मिलता है।
इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित गुरुजनों को सम्मानित करते हुऐ प्रतिभाशाली साक्षी यादव रुखसार रेनू शैलेंद्र कुमार नूरसवा महक अवंतिका रितु प्रतिभा खुशी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया गया

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीपिका यादव,संरक्षक दिलीप यादव, प्रधानाध्यापक रामकुमार पाल,उप प्रबंधक राकेश मिश्रा,सहायक अध्यापक कामता प्रसाद,जगदंबा दुबे, शाहरुख खान,जय गोविंद दुबे, सोमित यादव,अध्यापिका रूबी पांडेय,सीमा, शशि,अनामिका,सोनिका,खुशबू व अनुचर श्रीमती आदि लोग मौजूद रहे।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *