वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रभारी मो० जफर खान ने बसपा पार्टी से इस्तीफा देने का औपचारिक ऐलान
1 min readमो. जफर खां ने 26 वर्षों बाद बसपा से दिया इस्तीफा, भारी मन से पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
सुलतानपुर।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रभारी मों० जफर खान ने आज पार्टी से इस्तीफा देने का औपचारिक ऐलान कर दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 1999 से शुरू हुआ उनका बसपा का सफर 26 साल बाद आज समाप्त हो रहा है।
मो. जफर खान ने अपने राजनीतिक जीवन में बसपा के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह बसपा लोकसभा प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष (जयसिंहपुर), जिला उपाध्यक्ष, मंडल कोऑर्डिनेटर (फैजाबाद-देवीपाटन), जिला प्रभारी व्यापार मंडल जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने बसपा संगठन को मजबूती देने के लिए विशेष रूप से मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने
इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा
“मैं बहुत ही भारी मन से बहुजन समाज पार्टी को अलविदा कह रहा हूँ। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। मैं बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी, अपने गृह जनपद सुलतानपुर के साथियों और पूरे संगठन से क्षमा चाहता हूँ, अगर कभी जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखाया हो तो माफ करें।”
मो.जफर खान के इस फैसले से सुलतानपुर समेत पूरे मंडल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

