February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महाशिवरात्रि त्यौहार से पूर्व आईजी देवीपाटन रेंज ने मंदिर शिवालय का किया निरीक्षण दिया निर्देश

1 min read
Spread the love

गोंडा

महाशिवरात्रि त्यौहार से पूर्व आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक द्वारा मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए गोण्डा महाशिवरात्रि त्यौहार से पूर्व आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक द्वारा दुखहरणनाथ मंदिर व पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर गोण्डा का भ्रमण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक स्थलों पर दर्शन व जलाभिषेक हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं के दृष्टिगत उनके आवागमन को सुगम बनाने,तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित किये जाने व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी,शहर की यातायात व्यवस्था सुदृण रखते हुए त्यौहार को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा मनोज रावत,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,प्रभारी निरीक्षक थाना खरगूपुर व मंदिरों के महंत समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *