नाई सेन सविता समाज के द्वारा डॉ आंबेडकर सामुदायिक केंद्र सभागार में बैठक हुई संपन्न
1 min readविनोद शर्मा बने जेंवार प्रमुख अठगवां
धम्मौर/सुल्तानपुर
नाई सेन सविता समाज के द्वारा डॉ आंबेडकर सामुदायिक केंद्र धरमैते पुर में एक बैठक कर समाज को मजबूत व एकता की सूत्र में पिरोने के साथ-साथ सामाजिक ढांचे को सुदृद्ध बनाने के लिए बैठक की गई। इस बैठक में विशेष मुद्दा जेंवार के पूर्व चौधरी स्वर्गीय राम रूप शर्मा के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर सर्वसम्मति से धरमैतेपुर निवासी विनोद शर्मा को जेंवार प्रमुख, गोपाल चंद्र शर्मा मडेरिका को उपजेंवार प्रमुख व पूर्व में चौधरी रहे स्वर्गीय रामरूप शर्मा के बड़े पुत्र महेश शर्मा को उपचौधरी बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी दादा स्वामी नाथ शर्मा ने किया व चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा व हथकिला जेंवार के सम्मानित चौधरी राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से पर्यवेक्षक के रूप में रहे। कार्यक्रम का संचालन अठगवां जेंवार के सम्मानित सदस्य व संगठन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जेंवार के उप चौधरी सूर्य नारायण शर्मा व लाल प्रताप शर्मा के साथ सुनील कुमार, विश्व मोहन शर्मा, कामता प्रसाद शर्मा, सुरेश शर्मा, ठेकेदार शर्मा, अजय शर्मा, सुदामा शर्मा, तारकनाथ शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, लल्लन शर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, अरुण शर्मा, राहुल शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

