“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना मोतिगरपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा
1 min read मोतिगरपुर सुलतानपुर
“ऑपरेशन मुस्कान”
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना मोतिगरपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को दृष्टि अभियान के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
जनपद सुलतानपुर में गुमशुदा की शत-प्रतिशत सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” की शुरुआत की गयी है जिसके क्रम में थाना मोतिगरपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे को दृष्टि अभियान के तहत सोशल मीडिया व पत्रकारों के माध्यम से सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया गया । परिवारीजनों द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी व धन्यवाद दिया गया ।
बरामद करने वाली टीम:–
1.प्रभारी थाना मोतिगरपुर श्री प्रवीण यादव
- का0 सिन्टु थाना मोतिगरपुर
- म0 का0 संगीता पटेल

