युवक की शादी रुकवाने के लिए दिल्ली से युवती पहुंची सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय
1 min readशादी रुकवाने के लिए दिल्ली से युवती पहुंची सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय
दलित युवती से लड़का कर लिया शादी, परिवार को जब पता चला तो होने लगी युवती की प्रताड़ना
सुल्तानपुर

दिल्ली से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुल्तानपुर पहुंची दलित युवती ने लगायी न्याय की गुहार. बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरे कानपुरिहा पोस्ट औटोला थाना बल्दीराय का है, इसी गांव के रहने वाले अमित यादव पुत्र बृजनाथ यादव ने दिल्ली की रहने वाली सावित्री से नजदीकियां बढ़ाई और और शरीरक संबंध भी बनाएं, एसपी कार्यालय पहुंची युवती
ने बताया कि अमित यादव ने कई बार गर्भपात भी कर दिया, जब सावित्री ने शादी का दबाव बनाया तो अमित ने अगस्त 2024 को हिंदू रीती रिवाज़ से आर्य समाज मंदिर मे शादी की,और अमित अपने भैया और भाभी के साथ रहने लगा, युवती ने बताया जब अमित के भैया भाभी को पता चला की महिला दलित युवती है तो उसको प्रताड़ित करने लगी और दहेज़ की मांग करने लगी , इसी बीच अमित ने कुंभ नहाने का बहाना करके दिल्ली से सुल्तानपुर अपने घर पहुंच गया, और दूसरी शादी की तैयारी करने लगा युवती ने बताया कि 25 फरवरी 2025 को अमित की बरात जानी है किसी तरह यह जानकारी जब सावित्री को लगी तो वह दिल्ली से सुल्तानपुर पहुंची, और बल्दीराय थाना अध्यक्ष से बातचीत की थाना अध्यक्ष से न बनी तो युवती सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक से शादी रुकवाने की गुहार लगाई, अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना बल्दीराय के थाना अध्यक्ष धीरज कुमार फोन करके युवती की मदद के लिए बोले, उधर जब पत्रकारों ने थाना अध्यक्ष बल्दीराय धीरज कुमार से दूरभाष पर बात किये तो बताएं कि अमित के परिवार और युवती और जहां अमित की शादी हो रही है उनको बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है जो भी होगी उचित कार्रवाई की जाए
