जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई
1 min readबांदा

जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएl मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को प्रेषित किये गये हैं, जिनमें आवेदकों को 89.81 लाख ऋण वितरण किये गये हैं। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण मार्जनमनी योजना, एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए l उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु उद्यमियों सहयोग कर इन्टेन्ट को कराये जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये l औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में रिक्त भूखण्डों का आवंटन ई-आॅकसन के माध्यम होने की सूचना उद्यमियों को दिए जाने के निर्देश दिएl औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में जलापूर्ति के सम्बन्ध में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए lबैठक मैं बताया गया कि ग्रामीण औद्योगिक आस्थान के उच्चीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है ,उन्होंने उक्त कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कराया जाने के निर्देश दिए उद्यमियों की समस्याओं के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में रोड किनारे के अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया l
जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को विद्युत ट्रिपिंग में सुधार लाने हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिएl उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठान में आग से बचाव के उपाय किये जाने एवं विद्युत विल में सुधार करने विद्युत कटौती पर नजर रखने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी न्यायिक, अमिताभ यादव एवं अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व , राजेश कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ,जीएम डीआईसी गुरूदेव, अधिशाषी अभियंता विद्युत, जल निगम एवं जल संस्थान सहित उद्यमीगण तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
