प्राथमिक विद्यालय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से नदारद शिक्षक की हुई शिकायत
1 min readविद्यालय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से नदारद शिक्षक की हुई शिकायत
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पवन पांडे ने बीएसए से की शिकायत
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीईओ कार्यवाही हेतु ने बीएसए को प्रेषित किया रिपोर्ट
मिल्कीपुर अयोध्या
अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत विनायकपुर के पूरे पांडे में तैनात शिक्षक नंदकुमार मिश्रा के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता एवं भारत सरकार के पूर्व सीजीसी पवन पांडे ने बीएसए अयोध्या से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र अमानीगंज पर चल रहे पांच दिवसीय नोडल टीचर प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रधानाध्यापक नंदकुमार मिश्रा गायब रहे और वह अपने मूल तैनाती विद्यालय पर भी उपस्थित नहीं है। जिसकी जांच बीएसए संतोष कुमार राय ने खंड शिक्षाधिकारी अमानीगंज को सौंपी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बीईओ अमानीगंज ने शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता पवन पांडे ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही वरतने के आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्ति की मांग की है।

