February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एक दिवसीय दौरे पर जल शक्ति मंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

1 min read
Spread the love

रायबरेली

Oplus_131072

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किय

इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनके सपनों का ज़िक्र किया। दरअसल आज ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि भी है। यहाँ के गुरबख्शगंज स्थित गन्ना काटा मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आज से आयोजन शुरू हो रहा है। इसी आयोजन का शुभारम्भ करने स्वतंत्र देव सिंह यहाँ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर उन्होंने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी मुख्य धारा में शामिल हो। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन उन्ही के सपने साकार करने की कवायद है।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *