ऑक्सीजन पार्क बांदा में महिला शिक्षक संघ बाँदा इकाई ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई –#
1 min readबाँदा-10-फरवरी
ऑक्सीजन पार्क बांदा में महिला शिक्षक संघ बाँदा इकाई ब्लॉक बड़ोखर खुर्द की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई ।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष इकाई बडोखर खुर्द श्रीमती मीरा रविकुल की अध्यक्षता में ,सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को प्राधिकार पत्र वितरित किए गए। सबको माला पहनाकर, प्राधिकार पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी आपस में बधाई देते हुए. मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। सभी के विचार साझा किए गए। सभी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने हेतु प्रयासरत रहेंगे यह संकल्प लिया गया। पत्रकारों द्वारा फोटो खींचकर वीडियो वायरल किया जाता है और पैसे कमाने के लिए बाध्य किया जाता है। इसकी भी समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष मीरा रविकुल ने जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह राजपूत जी को ज्ञापन सौंपा जिससे इस समस्या समाधान करने हेतु जिले स्तर तक पहुंचाया जा सके और किसी भी पत्रकार को इस तरह की कोशिश को नाकाम किया जा सके जो शिक्षकों की छवि को धूमिल करने की कोई कसर नहीं छोड़ते। महिलाओं को एक जुट होकर ही ऐसी नित नई समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मीरा रविकुल, जिला मंत्री शशि सिंह, अर्चना निगम, रीना ताम्रकार, आजरा खातून, राखी सिंह, सविता देवी, आसमा, चित्रा द्विवेदी, अंजू चौरसिया, नेहा, अनीता गुप्ता आदि शिक्षिकाए बैठक में मौजूद रही।

खबर द्वारा-सुधा सिंह राजपूत.जिलाध्यक्ष. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा
अवध न्यूज संवाद
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
