February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ सरयू घाट से राम मंदिर को सीधे जोड़ेगा भ्रमण पथ

1 min read
Spread the love

अयोध्या

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रामनगरी में नए रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में गंगाघाट-विश्वनाथ धाम की तर्ज पर 23 करोड़ की लागत से भ्रमण पथ का निर्माण किया जा रहा है। यह पथ सरयू घाट से सीधे राम मंदिर को जोड़ेगा।श्रीराम मंदिर को सरयू नदी से सीधे जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार अब भ्रमण पथ बनवा रही है। 70 फीसदी काम पूरा भी कर लिया गया है। पथ के बनने से रामभक्त सरयू स्नान के बाद सीधे रामलला के दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे। यह पथ सरयू नदी के घाटों से होते हुए राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम के मंदिर तक बनाया जा रहा है। इसी पथ से श्रद्धालुओं को सरयू घाट की और भेजा जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।इस पथ में दीवारों पर भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जा रहा है। पर्यटन विभाग की योजना है कि श्रद्धालु और पर्यटक सरयू नदी में स्नान करने के मंदिर तक पहुंच सके। इससे भीड़ का दबाव भी कम हो जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव का कहना है कि भ्रमण पथ का निर्माण मार्च के अंत तक पूरा करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *