February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षिका अर्चना मिश्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ईलाज के दौरान हुई मौत

1 min read
Spread the love

अयोध्या

आज सुबह लगभग 8 बजे रायबरेली रोड पर सनबीम स्कूल के पास गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज की शिक्षिका अर्चना मिश्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका का पति विद्यालय की वैन पकड़ाने के लिये सड़क पर छोड़कर जैसे ही वापस मुड़ा था कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका हवा में उछल गई। अचानक हुई इस घटना से विद्यालय परिवार सदमे में है। विद्यालय के उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने बताया कि मृतक शिक्षिका बहुत ही मिलनसार स्वभाव की थी। विद्यालय परिवार ने मृत शिक्षिका के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *