February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 06 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बांदा

डीजे मशीनों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 06 मशीनें बरामद

बांदा– अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29/30.01.2025 की रात्रि को मुक्तिधाम मार्ग क्योटरा से चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम ।*पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घर के बाहर खड़े डीजे गाड़ी से डीजे मशीनों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुक्ति धाम मार्ग क्योटरा के रहने वाले विनोद निषाद नें दिनांक 07.02.2025 को थाना कोतवाली पर सूचना दी कि दिनांक 29/30.01.2025 की रात्रि को चोरो द्वारा घर के बाहर खड़ी डीजे से मशीनों को चुरा लिया गया जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला ।
सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया ।
इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 07/08.02.2025 की रात्रि को डीजे मशीनों की चोरी करने वाले दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर केन नदी आरती स्थल मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशादेही पर चोरी के डीजे मशीनों को बरामद किया गया ।
बरामदगी
01 अदद् एम्पलीफायर 1300 वॉट
03 अदद् मासपिड 2500 वॉट
01 अदद् एम्पलीफायर 160 वॉट
01 अदद् मिक्सर मशीन
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अजय वर्मा पुत्र दिल्लीपत वर्मा निवासी तिन्दुही थाना खन्ना जनपद महोबा ।
  2. अरविन्द कुमार पुत्र अनुसुइयादीन निवासी तिन्दुही थाना खन्ना जनपद महोबा ।
    पंजीकृत अभियोग-
    ▪️ मु0अ0स0 122/25 धारा 303(2)/117(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम
  3. प्र0नि0 कोत0 नगर पंकज कुमार सिंह
  4. अनुग्रह नारायण मौर्य प्रभारी जेल चौकी
  5. कां0 कुलदीप कुमार
  6. कां0 देवांशु चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *