February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नाबालिक बच्ची से 4 दरिंदों ने तीन दिन तक किया दुष्कर्म,बच्ची को अगवाकर डराया,बेहोशी हालत में चारबाग स्टेशन पर छोड़कर फरार

1 min read
Spread the love

13 साल की नाबालिक बच्ची से 4 दरिंदों ने तीन दिन तक किया दुष्कर्म

गौरक्षा वाहिनी ने पुलिस को 24 घंटे में दरिंदों की गिरफ्तारी दी चेतावनी,करेंगे आंदोल

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह बोल

बच्ची को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी,जल्द से जल्द पुलिस करे दरिंदों की गिरफ्तार

सुल्तानपुर

जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता बच्ची के पिता अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में बीते 5 वर्षों से रहते हैं। बीते 20 जनवरी को 13 साल की कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा को असलहे की नोक पर घर से अगवाकर 4 दरिंदों ने बारी-2 दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। तीन दिन तक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बाद बेहोशी की हालत में दरिंदों ने गाड़ी में डालकर तीसरे दिन बीते 23 जनवरी को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। पीड़िता बच्ची के पिता ने काफी खोजबीन के बाद नगर कोतवाली में सूचना देकर बच्ची की गुमशुदगी भी दर्ज कराई। एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी ने पुलिस को 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
मामला शहर के एक मोहल्ले का है। जहां का मिशान नाम के दरिंदे ने अपने तीन साथियों रंगबाज, साहिल और अज्जू के साथ सफेद रंग की गाड़ी से पीड़िता के घर पर गया। नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने हथियार की नोक पर बीते 20 जनवरी को घर से अगवाकर गाड़ी में डालकर शहर के गभड़िया स्थित सुनसान इलाके में ले गए। जहां पर चारों दरिंदों ने 13 साल की नाबालिक बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। बेहोशी की हालत में दरिंदों ने बच्ची को कार में डालकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास छोड़कर भाग गए।
गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह के हस्ताक्षेप के बाद दरिंदों पर दर्ज हो रहा एफआईआर….
नाबालिग बच्ची के साथ चार दरिंदों द्वारा बारी-बारी दुष्कर्म (गैंगरेप) की जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को घटना की जानकारी देते हुए दरिंदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता बच्ची के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से मिशान तथा उसके साथी दरिंदों को पकड़ा, लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया था। पीड़िता और उसके माता-पिता लगातार न्याय के लिए थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर काट रहे थे,लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को चारों दरिंदों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। वहीं राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने कहा कि यह एक जघन्य आपराधिक घटना है। पुलिस ने तत्काल 24 घंटे में सभी चारों आरोपी दरिंदों को गिरफ्तार करके कार्रवाई नहीं की तो राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सेवा संघ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन करेगा।13 वर्षीय कक्षा 6 की नाबालिक बच्ची को न्याय दिलाने तक गौरक्षा वाहिनी संगठन संघर्ष करेगा। सभी चारों दरिंदों को फांसी होनी चाहिए। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा,जिला महामंत्री जयशंकर दूबे, कुड़वार ब्लाक प्रभारी गया बख्श दूबे,कुड़वार महामंत्री राणा प्रताप सिंह, जिला संयोजक राकेश सिंह दद्दू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कसौधन, बृजेश श्रीवास्तव बंटू, धनपतगंज ब्लाक प्रभारी प्रदीप सिंह, कार्यालय प्रभारी अनुज प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रवि दूबे, तहसील प्रभारी आशीष द्विवेदी,अनिल अग्रहरि, जिलाध्यक्ष विनय सिंह बिन्नू आदि ने जघन्य अपराध पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से दरिंदों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *