लगातार वनविभाग की मिली भगत से हरे पेड़ पर चल रहा आरा,साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में चल रही अवैध आरा मशीन अधिकारी लामबंद
1 min readकहने को ठेकेदार,लेकिन चोरी का किरदार,सरकारी पेड़ पर चला रहे है आरा
प्रवर्तन दल प्रभारी ने चोरी की लकडी़ पकडकर,काटा चालान
कुड़वार/सुल्तानपुर
सदर रेंज में लगातार अवैध कटान हो रही है,सूत्र बताते है कि रेंज के कर्ताधर्ता की सजा सरकार और हरे फलदार वृक्षों पर भारी पड़ रही है,एक रिकार्ड के मुताबिक जबसे रेंजर आरके मौर्या को सदर रेंज की जिम्मेदारी मिली है,तबसे सदर रेंज पर शनि और साढे साती सवार है,रेंज में दर्जनों अवैध आरा मशीने चिंघाड़ रही है,प्रतिदिन दर्जनों वृक्ष अवैध रूप से धाराशाही किए जा रहे है,भला हो डीएफओ और परिवर्तन दल का की चोरी से फलदार वृक्ष काटने वाले तथाकथित ठेकेदार पर कार्यवाही चाबुक चल रही है, जैसे की अवैध आरा मशीनों का बोलबाला वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत जैसे कि बल्दीराय, बहुरांवा, धनपतगंज, भवानीगढ़, सिंघानी, महादेवन व अन्य स्थान शामिल हैं सुल्तानपुर व अयोध्या बार्डर से सटे है जो की शासन प्रशासन की मिली भगत से गरज रही है। मशीनें
अन्यथा हालात बेकाबू हो चुके है,बीते सोमवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे लेदई में हरे महुआ का विशाल पेड़ चोरी से तथाकथित ठेकेदार वजहुल निवासी कोटिया द्वारा काटा गया,सूचना मिलने पर प्रवर्तन दल प्रभारी डीके यादव मौके पर पहुंचकर चोरी से काटी गई लकडी़ को पकड़ लिया,ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया,भविष्य में चोरी से वृक्ष न काटने की शर्त पर उसे छोडा़ गया।

