February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम के सहयोगियों ने दिया आशीर्वाद

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर।

देव शंकर मिश्रा शिक्षामित्र प्रा.वि. राजापुर वि.क्षे. कुड़वार जनपद सुलतानपुर की पुत्री साक्षी मिश्रा के वैवाहिक कार्यक्रम में मेरी बेटी मेरी शान के सहयोगी साथी पहुंचकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य व शिक्षामित्र एशोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा यादगार स्वरूप भारत का संविधान भेंट किया गया। त्रिपाठी जी ने कहा भारत एक ऐसा देश है जहां अलग अलग धर्म के लोग रहते हैं।मज़हब अलग अलग है,लेकिन अनेकता में एकता की बात हमेशा दिखाई देती है। इसकी मुख्य वजह है हमारे देश का संविधान। उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम के संरक्षक जग ध्यान यादव ने कहा कि शिक्षामित्र साथियों के अविवाहित बालिकाओं के विवाह में सहयोग हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षामित्र साथी एक दूसरे का आत्मीय आर्थिक सहयोग करते हैं। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री प्रदीप यादव व उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम की सराहना करते हुए संचालन समिति के कार्यों की प्रशंसा की। इससे समाज में मेलजोल की प्रवृति को बढ़ावा मिलेगा। आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्रा कृष्ण कुमार सिंह मंजू मिश्रा रमेश कुमार द्वारा मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम से जुड़कर अपने साथियों की मदद हेतु सभी का आवाहन किया।इस वैवाहिक कार्यक्रम मे मृदुल तिवारी ,राम यज्ञ मौर्य, पवन कुमार यादव,अमरेंद्र सिंह ,गोपाल द्विवेदी,उमेश शुक्ला, संतोष पाण्डेय, संतोष द्विवेदी,राजू मौर्य,रामप्रसाद सहित बहुत से शिक्षक एवं शिक्षा मित्र साथियों ने बेटी को शुभाशीष दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *