क्रिकेट टूर्नामेंट में बारुन,मेहदौना और ताजपुर कोडरा की टीमें विजयी
1 min readमिल्कीपुर।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख़िहारन में रविवार को प्रारंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन बारुन,मेहदौना और ताजपुर कोडरा की टीमें विजयी रही।पहले मैच में ताजपुर कोडरा ने नारायणपुर को 43 रनों से हराया।दूसरे मैच में बारुन बाजार की टीम ने गैनों द्वारा दिए गए 118 रनों के लक्ष्य को चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।तीसरे मैच में मेहदौना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए खिहारन की टीम 101 रनों पर आल आउट हो गई और यह मुकाबला मेहदौना की टीम ने आठ रनों से जीत लिया। तीनों मैचों में क्रमशः नीरज,अमन और मो सैफ मैन ऑफ द मैच रहे।आयोजकों ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच के रूप में दीवाल घड़ी प्रदान किया। इस मौके पर कमर खान,शमशाद खान,मो अरशद,रज्जन रावत,मो समीर,सरफराज समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

