उम्मीद किरण सेवा संस्थान ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई
1 min readमिल्कीपुर।
थाना इनायतनगर अंतर्गत शाहगंज बाजार में सामाजिक संस्था उम्मीद किरण सेवा संस्थान के बैनर तले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।इस मौके पर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रेम बहादुर शर्मा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्य धारा में लाने का कार्य किया है।मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल और पूरा जीवन शोषितों एवं वंचितों को समर्पित था उन्होंने भूमि सुधार और वंचितों को सशक्त बनाने की नीतियों बनाकर लागू किया। उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नाई समाज के लोग जयंती समारोह में इकट्ठा हुए। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि शुभम सेन शर्मा,मुख्य वक्ता राकेश शर्मा,जेपी सेन,रामजतन शर्मा,अनिल शर्मा,अजय कुमार शर्मा,देवी प्रसाद नंदवंशी,नीरज शर्मा नंदवंशी आदि ने संबोधित किया।जयंती समारोह का संचालन संस्था के सचिव त्रिलोकी नाथ पासी तथा अध्यक्षता राजितराम शर्मा ने किया।इस अवसर पर अरविंद रावत,सूरज शर्मा,राजू कुमार,गोविंद शर्मा,राकेश शर्मा,विजय शर्मा,इंद्रजीत शर्मा,सीताराम शर्मा,श्रवण कुमार,मोहनलाल रावत,रवि रावत,कन्हैया लाल यादव, विकास राज चौरसिया,सत्यनारायन चौरसिया,दिनेश मौर्य,सरयू प्रसाद शुक्ला समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

