February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

1 min read
Spread the love

बांदा

आज केन नदी के तट पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। केन नदी के दोनो तटों पर स्थित ग्राम कनवारा, बरूआ डेरा तथा पिपरी ग्राम समूह की वर्षा के दौरान बढने वाले जल स्तर से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व नदी के कटान निरोधक कार्य को सिंचाई विभाग द्वारा किये जाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को नदी तट पर कटान को रोके जाने हेतु किये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेज गति से कार्यों को पूर्ण करते हुए माह मार्च, 2025 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वर्ष 2023 में स्वीकृत 10.47 करोड़ की लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत किये गये कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित रूप से निगरानी रखते हुए शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *