February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवभारतीय किसान संगठन का हुआ विस्तार

1 min read
Spread the love

रामकुमार यादव बने पूर्वांचल उपाध्यक्ष एवं बीपी यादव मंडल अध्यक्ष अयोध्या

मिल्कीपुर अयोध्या।

मिल्कीपुर तहसील के पटखौली बाजार स्थित नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक के जिला कार्यालय पर मंगलवार को कई किसानो को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्वांचल अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने सभी किसानों को संगठन की सदस्यता दिलाई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुदौली तहसील के अमहटा निवासी किसान नेता रामकुमार यादव पुत्र शंकर बख्श यादव को पूर्वांचल उपाध्यक्ष तथा अमानीगंज के गौहनिया निवासी बीपी यादव उर्फ गुदुन यादव को मंडल अध्यक्ष अयोध्या के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने संगठन से जुड़े सभी नए किसानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई,उन्होंने किसानों को संगठन के विस्तार के साथ-साथ किसान हित में कार्य करने की सलाह दिया।नवनियुक्त पूर्वांचल उपाध्यक्ष रामकुमार यादव ने नव भारतीय किसान संगठन में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों के अनुसार किसान हित में कार्य करेंगे।
इस मौके पर संगठन की महिला जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा,रामचंद्र मौर्य,रामराज यादव,देव बक्श सिंह, केदारनाथ पांडेय,सभाराज मौर्य,भानुमती,मंजू सिंह,दल बहादुर चौहान,दीपचंद,प्रभु शरण,हृदयराम यादव,राम सुमेर,राधे मुरारी,राजेश चौहान समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *