February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री राम अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, RTI से मांगी गई अहम जानकारियां

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

श्री राम अस्पताल में दवा खरीद, प्रशासनिक नियुक्तियों और स्थानांतरण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक आरटीआई आवेदन के जरिए अस्पताल प्रशासन से लोकल परचेज (LP), दवा खरीद प्रक्रिया, अधिकारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी गई हैं।

आरटीआई में स्पष्ट किया गया है कि 2023-2025 के दौरान की गई दवा खरीद किन मानकों पर हुई, और क्या इसमें सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया गया। साथ ही, प्रशासनिक पदों पर डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की नियुक्ति प्रक्रिया, फार्मेसी स्टोर में अधिकारियों के कार्यकाल और स्थानांतरण नीति पर भी जानकारी मांगी गई है।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी से यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल में पारदर्शिता बरती जा रही है या नहीं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इसे सार्वजनिक करता है या टालमटोल का रास्ता अपनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *