पैसे और जेवरात लेकर विवाहिता हुई लापता, गुमशुदगी गुमशुदगी दर्ज
1 min readअयोध्या बीकापुर
कोतवाली क्षेत्र के गयासुद्दीन पुर गांव निवासी करीब 30 वर्षीय विवाहिता 6 वर्षीय पुत्र को घर मे छोड़कर लापता हो गई। लापता विवाहिता के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। गयासुद्दीन पुर निवासी पीड़ित पति द्वारा कोतवाली मे दर्ज करई गई गुमशुदगी के मुताबिक वह रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी प्रिया गुप्ता 19 जनवरी की रात्रि अचानक कहीं चली गई। उनकी पत्नी अपने साथ घर में रखा 80 हजार रुपए और जेवरात लेकर गई है। जबकि उनके 6 वर्ष का एक पुत्र भी है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करके तलाश कराई जा रही है।

