भारतीय इतिहास के नायक – वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्य तिथि को मनाते हुये बाॅंदावासियों ने महाराणा प्रताप चौक में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए
1 min readभारतीय इतिहास के नायक – वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्य तिथि को मनाते हुये बाॅंदावासियों ने महाराणा प्रताप चौक में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए
बाॅंदा, 19 जनवरी 2025
हिंदुवा सूर्य मेवाड़ मुकुट महाराणा सांगा के पौत्र एवं राणा उदय सिंह एवं महारानी जयवन्ती बाई के पुत्र , भगवान एकलिंग के अनन्य भक्त महाराणा प्रताप जी की पुण्य तिथि को पूरी श्रद्धा के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के बैनर तले बाॅंदावासियों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया।
इस क्रम में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक में चेतकारुढ़ महाराणा प्रताप की भव्य एवं दिव्य मूर्ति में विधिवत पूजन अर्चन के साथ सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये प्रदिक्षणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा नरेंद्र सिंह परिहार ने महाराणा प्रताप जी के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुये सभी का आह्वान किया कि हमें राष्ट्ररक्षा के लिये इतिहास नायक से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनने घास की रोटी खाना स्वीकार किया लेकिन शत्रु के प्रलोभन को सिरे से नकार दिया। इस अवसर पर एस के सिंह, सबल सिंह, समीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अरिमर्दन सिंह, डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन, अरिमर्दन सिंह जादौन, प्रशांत सिंह भदौरिया, उदय प्रताप सिंह डेविड, विपुल सिंह, अभिनव सिंह जादौन, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, कुं० अरविंद सिंह दिखित, नैपाल सिंह, दीपक सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में बाॅंदावासियों की उपस्थिति रही।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
