पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को तलाश कर उनके माता पिता को सकुशल किया सुपुर्द
1 min readअयोध्या
थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उनके माता पिता को सकुशल किया सुपुर्द।
आज दिनांक 18.01.2025 को थाना गोसाईंगंज के चौकी महबूबगंज क्षेत्र में चौकी इन्चार्ज महबूबगंज गोविन्द अग्रवाल मय फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दो बच्चों को संदेह होने पर रोका टोका गया तो पता चला कि उक्त दोनों बच्चों गुमशुदा है जिनकी पहचान 1.सूरज पुत्र पिन्टू निवासी कोटवाडाड़ उम्र करीब 08 वर्ष 2.पलक पुत्री पिन्टू उम्र करीब 03 वर्ष निवासी कउवाडाड़ जयसिंहपुर थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप मे हुई । उक्त के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तो पता चला कि उक्त दोनों बच्चे सुबह से गायब थे जिनकी तलाश उनके परिजन सुबह से ही कर रहे थे एंव स्थानीय थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा भी किया जा रहा था । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज परशुराम ओझा द्वारा मौके पर पहुंचकर गुमशुदा बच्चों को उनके माता पिता की सुपुर्दगी मे सकुशल दिया गया। बच्चों के परिजनों द्वारा अयोध्या पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

