February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शराब की लत ने छीनी आरक्षक की नौकरी पुलिस विभाग से छुट्टी, एसपी की दो टूक

1 min read
Spread the love

रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शराब की लत के शिकार आरक्षक अमरजीत को पुलिस विभाग से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है. अमरजीत का वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विवेक सिंह ने कार्रवाई की है. आरक्षक का मनगवा ढाबा में बैठकर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया था.
जिसके बाद एसपी ने उसे लाइन अटैच कर दिया था. इसके बाद आरक्षक को बिछिया थाना क्षेत्र में भी नशे की हालत में घूमते देखा गया था। इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था.
आरक्षक को पहले भी दो बार दंडित कर आचरण में सुधार लाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद एसपी ने उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए थे. जांच में आरक्षक की लापरवाही सामने आई.
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने आरक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है. साथ ही एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वर्दी में शराब या अन्य किसी भी तरह का नशा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *