मंत्री सतीश शर्मा ने भाजपा के लिए मांगा वोट
1 min readमिल्कीपुर
विधानसभा मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत सुरवारा में शुक्रवार को खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने चौपाल लगाकर भाजपा के लिए वोट मांगा। दोपहर में गांव पहुंचे खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा का ग्रामीणों ने बूथ प्रभारी मनोज चौरसिया के अगुवाई में जोरदार स्वागत किया।चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जनता के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभान पासवान के लिए जन समर्थन जुटाया। मंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और मिल्कीपुर को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताना होगा, उन्होंने कहा कि जो गलती 2022 और 2024 में हुई थी उसको सुधारते हुए इस बार भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना होगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से बूथ प्रभारी मनोज चौरसिया,संतोष श्रीवास्तव,सत्येंद्र सिंह,ग्राम प्रधान अजय शर्मा उर्फ मदन शर्मा,पूर्व प्रधान मधुसूदन सिंह उर्फ डंडू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

