February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता का हुआ प्रमोशन विधुत विभाग के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

1 min read
Spread the love

अवर अभियंता प्रवेन्द्र सिंह का प्रमोशन, बने उपखंड अधिकार

सहारनपुर

33/11 केवीए खुमरान पुल पावर हाउस के अवर अभियंता प्रवेन्द्र सिंह को उपखंड अधिकारी के पद पर प्रमोट किया गया है। उनकी नई तैनाती लखनऊ, प्रदेश की राजधानी में की गई है। उनके प्रमोशन पर क्षेत्रवासियों और सहकर्मियों में खुशी की लहर है।
पार्षद नदीम अंसारी ने खुमरान पुल बिजलीघर पहुंचकर प्रवेन्द्र सिंह को शाल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रवेन्द्र सिंह ने पिछले पांच वर्षों तक जनता की सेवा में समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सहनशीलता और कर्मठता के कारण क्षेत्र में जनता को कभी कोई कष्ट नहीं हुआ। किशनपुरा बिजलीघर का भी संभाला चार्ज अवर अभियंता प्रवेन्द्र सिंह लंबे समय तक 33/11 केवीए किशनपुरा बिजलीघर का भी चार्ज संभालते रहे। उन्होंने क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली चोरी रोकने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जनता खुश, लेकिन विदाई का दुख भी
पार्षद नदीम अंसारी ने कहा, “प्रवेन्द्र सिंह के प्रमोशन से हम सभी बहुत खुश हैं, लेकिन उनके सहारनपुर से ट्रांसफर हो जाने का दुख भी है। उन्होंने जनता के हितों में जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान प्रवेन्द्र सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पार्षद नदीम अंसारी ने उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *