February 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के छावनी प्रवेश में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

1 min read
Spread the love

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के छावनी प्रवेश में उमडा
श्रद्धालुओं का सैलाब

हर हर महादेव जय गंगा मैया , के साथ गूंज रही थी गुरु नानक की अमृतवाणी

प्रयागराज श्री पंचायत अखाड़ा निर्मल , की पेशवाई निकाली पेशवाई गुरु ग्रंथ साहिब के अगुवाई में निकाली पथर चट्टी रामबाग से निकलकर जॉनसेन गंज, चौक घंटाघर लोकनाथ बहादुरगंज होते हुए छावनी में प्रवेश करेगी।
पेशवाई में सबसे आगे अखाड़े का ध्वज पताका हाथी घोड़े, ऊंट पर साधु संत सवार होकर चल रहे थे दर्जनों डीजे रोड लाइट, ढोल ताशा पार्टी पंजाबी भांगड़ा चौकिया के प्रदर्शन से, श्रद्धालु
भाव विभोर हो रहे थे पूरे रास्ते फूलों की वर्षा होती रही, व्यापारियों ने आज भी साधु संतों पर पुष्प वर्षा की और स्वागत किया पेशवाई पच प्यारों के अगुवाई में निकाली गई और साफ सुथरा करके फूल डालकर पांच प्यारों को रास्ता दिया गया सेवाकार पूरे रास्ते अपना कार्य कर रहे थे, जो बोले सो निहार के जयकारे लगा रहे थे तलवारबाजी का कला दिखाया गया सहारनपुर हरिद्वार से आए हुए बैंड पार्टियों ने अपना खूब रंग जमाया शोभा यात्रा काफी लंबी थी कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुबह से कंट्रोल किया हुआ था लोकनाथ चौराहे पर पुलिस के आला अधिकारियों ने साधु संतों को फूलों की माला पहनकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *