खेत की सिंचाई करते समय पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने वाहन चढा़कर फाड़ा पाइप पीड़िता न्याय के लिए थाना से लेकर जिला तक लगा रही चक्कर
1 min readरौनाही/अयोध्या
जनपद थाना रौनाही क्षेत्र से है पीड़िता महिला अपने पुत्र, पुत्री के साथ खेत की कर रही थी सिंचाई पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने वाहन चढाकर फाड़ा पाइप पीड़िता थाना से लेकर जिला तक लग रही चक्कर नहीं मिल रहा न्याय। अयोध्या जनपद थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा जाफर में पीड़िता महिला निर्मला ने बताया कि मैं अपने पुत्र, पुत्री के साथ खेत की सिंचाई कर रही थी पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी मुकेश कुमार ग्राम मठिया अपनी चार पहिया वाहन से जा रहा था जब उसने देखा कि खेत की सिंचाई हो रही है तभी तेज रफ्तार से वाहन चलकर पाइप फाड़ दिया मेरे द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा तभी मुझे और मेरी पुत्री को मारने पीटने लगे जिससे मेरी पुत्री मौके पर बेहोश हो गई जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी ने अकेला पाकर मारा पीटा इस वारदात में मुकेश का भाई राकेश व विकास भी शामिल था मुकेश कहने लगे तुम्हारी कोई औकात नहीं है और ना ही कुछ बिगाड़ पाओगे थाने पर जाओगे तो तुम्हारे ऊपर गाड़ी चढ़ा देंगे और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता महिला ने संबंधित अधिकारियों से की शिकायत दिनांक 5/1/2025 का है मामला न्याय के लिए थाने से लेकर जिले का लग रही चक्कर नहीं मिल रहा न्याय।

