February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव की वेबकास्टिंग का लिंक मांगा

1 min read
Spread the love

सपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव की वेबकास्टिंग का लिंक मांगा

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा लेटर

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में 05 फरवरी वोटिंग के दिन सभी 414 पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग कराई जाए। वेबकास्टिंग का लिंक चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दिया जाए, जिससे मतदान के दिन पोलिंग स्टेशनों पर होने वाली घटनाओं व गड़बड़ियों की जानकारी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्राप्त हो। इससे स्वतंत्र, पारदर्शी, निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सकेगा। इस बारे में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा है।
दरअसल मतदान के दिन पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग का लिंक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया जाता है। जिससे वहां पर अधिकारीगण मतदान के दिन पोलिग स्टेशनों पर होने वाली घटनाओं व गड़बड़ियों को वेबकास्टिंग के माध्यम से देखते है। सपा की मांग है कि प्रत्याशी व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को वेबकास्टिंग का लिंक नहीं दिया जाता, जिसके कारण पोलिग स्टेशनों पर होने वाली घटनाओं व गड़बड़ियों की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। जो कि अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक व अन्याय पूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *