March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने सदर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी–#

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने सदर विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

बाँदा-
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
सदर विधायक द्वारा भी सभी पदाधिकारियों को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं।
मुख्य विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों द्वारा विभिन्न कार्यों में किए जा रहे सहयोग को याद दिलाया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने भी समस्त पदाधिकारियो को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के कार्यों को सराहा और बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों को ससमय करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित,विश्वनाथ प्रताप सिंह,संतोष कुमार मिश्र, सुधीन्द्र बाबू दीक्षित,सौरभ मिश्रा,विनोद कुमार शिवहरे, रामनरेश सिंह कछवाह,महेश साहिल,अमरपाल सिंह,राजेन्द्र कुमार द्विवेदी,अनुराग सिंह,योगेंद्र दीक्षित,बिन्देश साहू,रणवीर सिंह चौहान,विमल पटेल,रिजवानखां,प्रवेंद्र सिंह तोमर,सुरेंद्रबीर वर्मा,बाबूराम प्रजापति,मातादीन प्रजापति,रामप्रकाश खरे,मुबीन,मनीष कुमार,गणेश प्रसाद, आदि उपस्थित रहे।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *