February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे में गंभीर घायल प्रधान लखनऊ में भर्ती, चल रहा इलाज

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में लल्ला सिंह प्रधान हीरापुर शाहपुर सहित तीन लोग घायल हो गए थे,जबकि वाहन चालक शुभम शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर शाहपुर के प्रधान लल्ला सिंह बागेश्वर धाम से वापस लौट रहे थे तभी हमीरपुर- कानपुर मार्ग स्थित कुंदौरा के पास उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। सड़क हादसे में वाहन चालक शुभम शर्मा की मौत हो गई जबकि प्रधान लल्ला सिंह,महेश सिंह,जय प्रकाश व नन्हें घायल हो गए। सभी घायलाें को हमीरपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया,जहां से डॉक्टर द्वारा कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि प्रधान लल्ला सिंह को लखनऊ स्थित आईकान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *