ठेलिया से टकराने के बाद हाईवे पर बाइक में लगी आग
1 min read
बीकापुर अयोध्या
ठेलिया में टकराने के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते बाइक धू धू करके पूरी तरह जल गई । हादसे में बाइक चालक को भी चोट आई है। घटना बुधवार रात बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के चौरे बाजार के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी राजेश पटेल, चौरे बाजार चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। बताया गया कि पुलिस चौकी क्षेत्र मंगारी निवासी रोहित पुत्र जोखूलाल बुधवार देर शाम अपनी नई अपाची बाइक से चौरे बाजार की तरफ से घर की तरफ वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने जा रही ठेलिया में पीछे से टक्कर मार दी। अपाची गाड़ी में आग लग गई। हादसे में रोहित के सिर में चोट आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

