एसआर क्रिकेट क्लब के फाइनल मैच में बाराबंकी की टीम बनी विजेता
1 min readअयोध्या
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के गयासुद्दीनपुर (तिवारीपुर) में एसआर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समाज सेवी रमेश सिंह (उद्योगपति), मिल्कीपुर उपचुनाव भाजपा के प्रबल दावेदार माने जाने वाले एडवोकेट चंद्रभानु पासवान द्वारा किया गया।
शिक्षक शिवराम यादव के द्वारा आयोजित S.R.क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच बाराबंकी_11 और कोंडरा मुसलमीन के बीच खेला गया। जिसमें कोंडरा मुसलमीन पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 70 रन ही बना पाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी टीम की शुरुआत बेहद निराशजनक रही शुरुआती 5 ओवर में 5 विकट खोकर 30 रन ही बना पाई किंतु छोटी छोटी साझेदारियों की बदौलत बाराबंकी_11 ने9.5ओवर में 7 विकेट खोकर 71..रन बनाकर जीत हासिल की। लास्ट ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे 10 वें ओवर की शुरुआत की दो गेंदों पर दो चौके लगने एवं अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर लगे छक्के के साथ ही S.R.क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बाराबंकी ने जीत हासिल की..!!
इससे पूर्व इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले सत्र की चैम्पियन महावीरन धनपतगंज को कोंडरा मुसलमीन ने हराते हुए फाइनल में जग बनाने में सफल रही , कोंडरा मुसलमीन ने सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले महावीरन धनपतगंज को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया पूर्व चैम्पियन की शुरुआत बेहद खराब रही उसके ओपनर एवं टीम की रीढ़ माने जाने वाले जैद और सीबू दोनों कुछ खास नहीं कर पाए और दूसरे ओवर तक दोनों ओपनर पवेलियन जा चुके थे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनोज ने एक छोर संभाले रखा लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए अन्ततः 6 ओवर में महावीरन धनपतगंज 43रन ही बना सकी, दूसरी पारी में कोंडरा मुसलमीन ने अपने ओपनर सद्दाम हुसैन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण 43 रन के स्कोर को बेहद आसानी से 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया..!! और अंत में पूर्व चैम्पियन महावीरन धनपतगंज को हार कर इस प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा..!!
यह टूर्नामेंट फाइनल न केवल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर था, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक यादगार अनुभव था। उन्होंने रोमांचक मुकाबले, पल-पल बदलते समीकरण और अविस्मरणीय खेल देखे, जो निश्चित रूप से क्रिकेट के प्रति उनके प्यार को और भी मजबूत करेगा।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का समापन समाज सेवी रमेश सिंह(प्रसिद्ध उद्योग पति) प्रधान शंकरपुर के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किया गया।
विजेता टीम बाराबंकी_11 को 25000 रूपये की पुरस्कार राशि, शील्ड ,एवं अन्य बहुमूल्य पुरस्कार एवं ज्वैलर्स…… की तरफ से प्रदान किया गया
वही उपविजेता रही कोंडरा मुसलमीन को 15000 रूपये की पुरस्कार राशि एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैकशूट एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ..!
साथ ही मैन ऑफ द मैच आलोक सिंह
मैंन ऑफ द टूर्नामेंट सलमान खान कमेटी सदस्य गयासुद्दीन पुर निवासी के द्वारा बाराबंकी टीम के गोरेलाल को फूल माला के साथ 5100 रूपये की धनराशि प्रदान की गई..!!
समापन समारोह में टीम के कप्तानो ने अपने साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
आज हम एक सफल और यादगार क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उपस्थित हैं, और इस सफलता के पीछे बहुत सारे लोगों की कड़ी मेहनत और योगदान है। इस टूर्नामेंट को संभव बनाने में जिन्होंने भी अपना समय, प्रयास और समर्पण दिया, हम उन सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
सहयोगी
राकेश तिवारी LIC,,अनिल तिवारी, लवलेश मिश्रा, संदीप तिवारी हैप्पी, रमेश दुबे,महेश उर्फ गुड्डू यादव, सलमान खान,, चंदन सिंह, महेश पासवान, संजू , राज बलि यादव, अवधेश तिवारी, मोनिश खान , मनीराम (लेखपाल) , रहमान खान , अंकित, राजेश यादव, उबैद खान , मुस्तफा मिर्जा लल्लू यादव एवं समस्त कमेटी परिवार व सहयोगी स्टॉप..!!
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

