February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नववर्ष के उपलक्ष्य में विशाल दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

बांदा

नववर्ष के उपलक्ष्य में 17 वा विशाल दिवारी नृत्य का आयोजन ग्राम कहला मजरा हटेटी पुरवा केन नदी किनारे हनुमान मंदिर कालोथर बाबा में संपन्न हुआ –
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0रामकेश निषाद जलशक्ति मंत्री उ0 प्र0 सरकार पहुंचे जहां पर संयोजक श्रीराम निषाद ने मंत्री जी को माला पहनाकर स्वागत किया, व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया, इसके बाद दिवारी नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिवारी नृत्य में भाग लेने वाली बांदा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 7 टीमों ने हिस्सा लिया दिवारी नृत्य में कहला , हटेटीपुरवा, बजरंगपुरवा ,कुंवर पुरवा, दौलतपुरवा, बड़ोखर खुर्द सहित अन्य टीमों ने दिवारी नृत्य में हिस्सा लिया, वहीं विजेता टीम रही बड़ोखर खुर्द की टीम को मंत्री जी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है वहीं कार्यक्रम कवरेज करने पहुंचे सभी पत्रकारों को मंत्री जी ने शाल ओढ़ाकर उपहार देकर सम्मानित किया, वहीं सभी टीमों को कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम निषाद ने शील्ड ट्राफी देकर सम्मानित किया है।
इस मौके पर संचालक केतु , शैलेन्द्र सिंह सोनू,मनीष कुमार, आशीष ठेकेदार, सत्यनारायण निषाद,भोला निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *