February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, चित्रकूट धाम मंडल कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, एवं जिलाधिकारी नगेंद्र कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, चित्रकूट धाम मंडल कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, एवं जिलाधिकारी नगेंद्र कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी

बाँदा-01-जनवरी
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बांदा के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद,चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप से शिष्टाचार भेंट कर नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद जी ने भी सभी सदस्यों को नए वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संगठन इस वर्ष नई ऊंचाइयों पर पहुंचे ऐसा आशीर्वाद दिया एवं हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
शिष्टाचार भेंट के दौरान कमिश्नर महोदय से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों में होने वाली लेट लतीफी (मिड डे मील,फल, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशंस आदि भुगतान)पर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा ध्यान आकर्षित कराया गया जिस पर कमिश्नर महोदय ने तत्काल समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने भी संगठन के सभी पदाधिकारी को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
शिष्टाचार भेंट में समस्त जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पंकज सिंह
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *