February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या पहुंची सोने की चरण पादुका,30 हजार गांवों में घूमेगी,पादुका का रामलला के सामने पूजन होगा।

1 min read
Spread the love

अयोध्या
हैदराबाद से रामराज्य फाउंडेशन के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं की टोली सोने की चरण पादुका लेकर पवित्र नदियों,संगम में स्नान कराते हुए पद यात्रा के रूप में अयोध्या पहुंचे।इन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के शिविर कार्यालय कारसेवक पुरम पहुंचा जहां श्रीराम लला के समक्ष पूजन के लिए कल सायंकाल ‘चरण’ उन्हें सौंपा।
पूजन के बाद आज फाउण्डेशन की यह टोली वापस लौटेगी।अपने स्थान पर पहुंचकर ये चरण धार्मिक यात्रा के रूप में आंध्र प्रदेश के 30 हजार गांवों में घुमाया जाएगा।
रामराज्य फाउण्डेशन के अध्यक्ष एन देवेन्द्र रेड्डी ने बताया कि उनका संगठन राम दीक्षा का कार्यक्रम भी करता है।इससे रेड्डी आध्यात्मिक क्रांति लाने के लिए जुटने की बात कहते हैं।वे युवाओं के बीच देशभक्ति और देवभक्ति का जागरण करते हैं और 14 दिन की पदयात्रा करके यहां पहुंचे हैं।
टोली में महासचिव राकेश गौड़ डा० नागराज,डा० परवस्तु समेत लगभग 50 लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *