फूड विभाग के बड़का साहेब बसन्त वर्मा के खिलाफ लगा शोषण उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
1 min readसुलतानपुर

दशको से फूड विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बसंत वर्मा जो कि बड़का साहेब के नाम से मशहूर है के शोषण उत्पीड़न के शिकार रहे व्यापारियों के लिए मसीहा बन कर आए व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि ने भारतीय जनता उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनते ही व्यापारियों के लिए वर्षों से आतंक का पर्याय बने फूड विभाग के इस कर्मचारी बसंत वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताते चलें कि पिछले 17 साल से एक ही जगह तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बसंत वर्मा का रोब दाब विभाग के उच्च अधिकारियों से भी दस गुना ज्यादा है। व्यापारियों को हीन भावना से देखने वाले इस कर्मचारी का व्यवहार दुकानदारों के प्रति बहुत ही अपमान जनक रहता है। जांच पड़ताल करने के दौरान यह कथित कर्मचारी ऐसा रोब दाब दिखाता है कि व्यापारी इसे कोई उच्च अधिकारी समझते हैं। व्यापारियों के इसी भ्रम का फायदा उठाकर ये उनसे भारी रकम की उगाही कर लेता है। किसान नेता के परिवार का होने के साथ साथ इस कर्मचारी को उच्च अधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है जिसका फायदा उठाकर इसने भ्रष्टाचार से भारी संपत्ति अर्जित कर ली है। जिला अधिकारी को व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्यवाही करना चाहिए जिससे इसके उत्पीड़न का शिकार हो चुके व्यापारियों को न्याय मिल सके।
